8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आई बड़ी अपडेट

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। वित्त मंत्रालय ने संसद में जानकारी दी है कि 8वां वेतन आयोग अब आधिकारिक रूप से अपना काम शुरू कर चुका है। इसके साथ ही आने वाले समय में सैलरी, भत्तों और पेंशन स्ट्रक्चर में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सरकार ने आयोग की टाइमलाइन और कामकाज को लेकर अहम बातें बताई हैं।

8th Pay Commission

क्या है ताज़ा जानकारी

सरकार ने बताया कि 3 नवंबर 2025 को जारी नोटिफिकेशन के जरिए 8वें वेतन आयोग का गठन किया गया था। इसमें पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई को चेयरपर्सन बनाया गया है। साथ ही पुलक घोष को पार्ट-टाइम मेंबर और पंकज जैन को मेंबर-सेक्रेटरी के रूप में शामिल किया गया है। आयोग का प्रमुख दायित्व केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन ढांचे, भत्तों और पेंशन व्यवस्था की समीक्षा कर नई सिफारिशें तैयार करना है।

8th Pay Commission वित्त मंत्रालय की स्पष्टीकरण

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए गठन की तारीख से लगभग 18 महीने का समय दिया गया है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी सिफारिशें 2027 तक सामने आ सकती हैं। हालांकि अंतिम फैसला केंद्र सरकार ही लेगी और मंजूरी के बाद ही कर्मचारियों को इसका वास्तविक लाभ मिलने लगेगा। फिलहाल, वेतन आयोग से सरकारी खजाने पर कितना वित्तीय दबाव पड़ेगा, इसका सटीक अनुमान देना संभव नहीं है। यह आकलन तभी होगा जब आयोग अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप देगा।

क्या रखी गई है मांग

8th Pay Commission ने कर्मचारियों, पेंशनर्स और विभिन्न संगठनों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध कराया गया है, जहां लोग अपनी मांगें और सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं। मेमोरेंडम जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 तय की गई है। वहीं MyGov पोर्टल पर मौजूद 18 सवालों वाले प्रश्नपत्र के जवाब 31 मार्च 2026 तक जमा किए जा सकते हैं।

क्या उम्मीद कर सकते हैं कर्मचारी

8th Pay Commission को लेकर कर्मचारियों और पेंशनर्स में उत्साह बढ़ गया है। इससे लाखों परिवारों को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में वेतन और पेंशन में व्यापक सुधार देखने को मिलेंगे। अब सभी की नजर आयोग की रिपोर्ट और सरकार के फैसले पर टिकी है। आने वाले महीनों में इससे जुड़ी और बड़ी खबरें सामने आ सकती हैं।

Leave a Comment